फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर में 10 सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी प्रोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में 10 सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी प्रोन्नत
विज्ञापन

धामपुर। जिले में समन्वित बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सेंटरों पर कार्यरत हाईस्कूल पास सहायिकाओं का जल्द ही प्रमोशन होगा। विभाग द्वारा ऐसी सहायिकाओं के प्रमोशन के लिए सूची तैयार की जा रही है। धामपुर परियोजना में 230 कार्यरत सहायिकाओं में से केवल दस ही सहायिकाएं हाईस्कूल पास हैं। जिनके प्रमोशन की सूची तैयार कर जिले पर भेजा गया है।
जिले में समन्वित बाल विकास में करीब 305 सेंटर सरकार की ओर से स्वीकृत हैं। इनमें से छह सेंटरों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिटायर होने के बाद पद खाली हो गए हैं। इन सेंटरों पर निकट के केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य किया जा रहा है। हालांकि छह माह पहले सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पदों को भरने के लिए जगह विज्ञापित की गई थी। बड़ी संख्या में आवेदन किए गए थे। पर मामले के कोर्ट में चले जाने के बाद प्रक्रिया को रोक दिया गया है। अब सहायिकाओं के प्रमोशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर में करीब 230 आंगनबाड़ी सहायिकाएं विभिन्न सेंटरों पर कार्यरत हैं। प्रभारी सीडीपीओ हेमलता सैनी का कहना है कि सहायिकाओं के प्रमोशन में सरकार की ओर से शर्त रखी गई है कि वे ही सहायिकाएं प्रोन्नत होंगी जो हाईस्कूल पास हैं। प्रभारी सीडीपीओ ने बताया कि 230 में से केवल उनके ब्लाक में दस ऐसी सहायिकाएं कार्यरत हैं जो हाईस्कूल पास हैं, अन्य सभकम शैक्षिक योग्यता रखती हैं। प्रमोशन की सूची को शर्तों के अनुसार तैयार कर अधिकारियों के आदेश पर जिले को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें