फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा स्नान मेले के लिए हरिद्वार भेजी गईं 10 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजनौर डिपो से हरिद्वार के लिए संचालित होती हैं आठ बसें
विज्ञापन

- रविवार को बिजनौर डिपो से हरिद्वार 18 बसें भेजी गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा स्नान को लेकर हरिद्वार जाने वाले लोगों की अधिक भीड़ है। इसे लेकर बिजनौर डिपो ने हरिद्वार के लिए 10 अतिरिक्त बसें बढ़ाई हैं। बसें बढ़ाने से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को कम परेशानी हुई।

बिजनौर डिपो से हरिद्वार मार्ग पर रोजाना आठ बसों का संचालन किया जाता है। मगर, रविवार को गंगा स्नान पर जाने वाले लोगों की अधिक भीड़ रही। यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए रविवार को 10 अतिरिक्त बसें हरिद्वार भेजी गईं। रविवार को बिजनौर से हरिद्वार के लिए 18 बसें संचालित की गई। सोमवार को भी बिजनौर डिपो से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि अगर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की अधिक भी भीड़ हाेती है तो बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। अभी फिलहाल हरिद्वार मार्ग पर 10 बसें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें