बीएचयू में फीस वृद्धि का मामला बढ़ता ही जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई फैसला न लेने से नाराज ABVP संगठन के कार्यकर्ताओं ने वृद्धि का निर्णय वापस होने तक आंदोलन करते रहने का निर्णय लिया है। ABVP-BHU के छात्रों ने आज दोपहर 12 बजे सेंट्रल ऑफिस पर घेराव की धमकी दी है।
बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में परिषद की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि फीस वृद्धि के खिलाफ चल रहे आंदोलन को विश्वविद्यालय प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है, जो उचित नहीं है। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अभय सिंह के साथ ही इकाई मंत्री पुनीत मिश्र, प्रांत केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सत्यनारायण ,इकाई सह मंत्री मेघा मुखर्जी ने कहा कि पिछले कई महीनों से विरोध चल रहा है।