फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धान के खेत में युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के शेरपुर गोपलहां गांव में शनिवार की सुबह बंशीधर पाल (38) का शव धान के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बंशीधर पाल शनिवार की सुबह चार बजे घर से नित्य क्रिया के लिए खेत की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। खेत में उनका शव पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। बताया जाता है कि बंशीधर पाल की पत्नी और बच्चे कुछ वर्ष पहले उन्हें छोड़कर चले गए थे। इसके बाद से वह अकेले रहते थे और मानसिक रूप से परेशान व अवसाद में बताए जा रहे थे।
उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें