नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी में उपस्थित अतिथिगण। स्रोत:-महाविद्यालय
राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में बृहस्पतिवार को पर्यावरण संरक्षण विषयक संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया, राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ चंदौली एवं वन विभाग नौगढ़ चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ.परशुराम सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानवता की जिम्मेदारी है। सामुदायिक सहयोग और जागरुकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का महत्व मानव जीवन जैसा ही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए युवा आगे आएं।
इस दाैरान डॉ. देवेंद्र नाथ गिरी, डॉ.गीता शुक्ला, ब्रजेश केशरी, मनोज मिश्रा, मनीष राज बावरे, राकेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संचालन मीडिया ट्रस्ट प्रभारी केसी श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने दिया। संवाद