फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जापानी प्रतिनिधिमंडल ने विकास कार्यों को देखा

विज्ञापन
धानापुर के मिर्जापुर पंचायत भवन में बच्चों से जानकारी लेते जापान से आए प्रतिनि​धिमंडल के सदस्य।
विज्ञापन
छह सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को धानापुर विकास खंड की मिर्जापुर ग्राम पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत में संचालित योजनाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता व उनके क्रियान्वयन का बारीकी से जायजा लिया। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अमृत सरोवर, अमृत वाटिका, आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीण विकास के मॉडल, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पंचायत स्तर पर किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल में योमिको ओनिली, अयुमि मियागावा व हितोमि हमदा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। इस मौके पर गौरव कुमार मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी गुप्ता, बीडीओ राकेश कुमार मिश्रा, बीईओ अवधेश नारायण, एडीओ समाज कल्याण सौरभ सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें