फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात आए युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 15 Jun 2017 12:17 AM IST
bhadohi news
विज्ञापन
थाने के सामने जुटी भीड़।
विज्ञापन
जंगीगंज/गोपीगंज। गोपीगंज थानाक्षेत्र के होलईपुर गांव में मंगलवार की रात बारात में आए मिर्जापुर के गरौली करहर गांव निवासी युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही एसपी समेत पुलिस के अन्य अफसर बारात में पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन लोगों को हिरासत में ले लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना के बाद आनन-फानन में शादी की रस्म अदा की गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।       
विज्ञापन

मिर्जापुर के करहर गरौली गांव निवासी राजन के बेटे सजीवन की बारात मंगलवार को गोपीगंज थानाक्षेत्र के होलईपुर गांव निवासी बल्लू सरोज के घर आई थी। बारात में धूमधाम से द्वारचार समेत अन्य रस्म अदा की गई। घर से चंद कदम दूर बगीचे में बनाए गए जनवासे में लोग आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे। देर रात करीब दो बजे एक बाराती की नजर जनवासे से थोड़ी दूर खाट पर पड़ी। करहर गरौली गांव निवासी शिवचंद्र सरोज (27) पुत्र उदयचंद सरोज का खून से लथपथ शव दिखा। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। खबर लगते ही बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। घटना की खबर पुलिस को दी गई। एसओ गोपीगंज और क्राइम ब्रांच की टीम के मौके पर पहुंची और तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बदमाशों ने मृतक की कनपटी के पास कट्टे से वार किया था। गोली आर-पार हो गई थी। मृतक शिवचंद्र सरोज चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक को एक दो साल का बेटा भी है। घटना की खबर लगने के बाद मृतक के पिता समेत परिवार और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।  मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने करहर गांव निवासी शिवप्रसाद, सुभाष, सरकार और चौरी थानाक्षेत्र के हरही की बारी दयालापुर गांव निवासी बऊ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। परिवार वालों के मुताबिक घटना जमीन की रंजिश के चलते हुई। वहीं दूसरी कन्या पक्ष के लोगों ने आनन-फानन में शादी की रस्म पूरी कराई। घटना से खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया। हर तरफ सन्नाटा सा पसर गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सचींद्र पटेल ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और गोपीगंज थाने की पुलिस लगा दी गई है। आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें