फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज/ऊंज। बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में विरौरा-मिर्जापुर निवासी योगेश पांडेय (22) की मौत हो गई और हंडिया-प्रयागराज निवासी विकास सिंह (17), धीरज यादव (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पहली घटना दुर्गागंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग पर सायं लगभग पांच बजे उस समय हुई जब विरौरा निवासी योगेश पांडेय हेल्मेट लगाकर मिर्जापुर की ओर से प्रतापगढ़ जा रहा था। आनंदडीह के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया और बाइक सहित सड़क किनारे गिर कर घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। एसएचओ रामजी यादव ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
दूसरी घटना ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर तिराहा के पास राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से हुई। घायल विकास, धीरज यादव एक ही बाइक पर सवार होकर हंडिया की ओर जा रहे थे उक्त स्थान पर पहुंचने से टक्कर हो गई। दोनों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया कर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें