फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। क्षेत्र के फत्तुपुर में बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया, परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र के डंगरपुर गांव निवासी विनय पांडेय (28) पुत्र प्रभु पांडेय अपने ननिहाल सालिकपुर से घर लौट रहे थे। शाम को करीब साढे़ तीन बजे फत्तुपुर पहुंचते ही चमक गरज के साथ बारिश होने लगी। उसी समय बिजली गिरने से विनय झुलस गए। परिजनों ने इलाज के लिए आनन-फानन में भदोही सीएचसी ले गए। जहां से चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक एक पुत्र दो पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें