फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निर्माणाधीन मकान में तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के बरजी गांव में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान का तार जोड़ते समय युवक की मौत हो गई। वह गुजरात में काम करता था और आज ही उसे काम पर लौटना था।
विज्ञापन

बरजी गांव निवासी आनंद कुमार उपाध्याय रिंकल (22) गुजरात की सिलवासा में निजी कंपनी में काम करता था। एक माह पूर्व वह मकान बनवाने के लिए घर आया था। उसे आज ही वापस लौटना था। शुक्रवार को अपने निर्माणाधीन मकान के छत पर तार जोड़ रहा था। इस बीच करंट के झटके से वह बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल लेकर अस्पताल पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक की अभी शादी नही हुई थी। वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें