फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मालवाहक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक सुमित तिवारी। फाइल फोटो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के छतमी के पास शनिवार की देर रात मालवाहक की चपेट में आने से सुमित तिवारी (25) पुत्र स्व. प्रमोद तिवारी, निवासी चक मलाई, बरसठी जौनपुर की मौत हो गई। वह पांडेय ढाबा पर काम करता था। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जौनपुर के चकमलाई निवासी सुमित तिवारी काफी समय से छतमी के पांडेय ढाबा पर काम करता था। संचालक का हाईवे के दोनों तरफ ढाबा है, जिससे कर्मचारियों का अक्सर इधर से उधर आना-जाना होता। शनिवार की रात में सुमित हाईवे के दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन की तरफ जा रहा था कि उसी समय मालवाहक ने टक्कर मार दी। ढाबा संचालक उसे सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने तहरीर देकर मौत के कारण पर संदेह जताया और जांच कर कार्रवाई की मांग की। सुमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें