फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निर्माणाधीन पुल से 50 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत, दो दिन पहले प्रयागराज में काम करने गया था

Tue, 14 Apr 2026 06:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले का युवक अपने साथियों के साथ दो दिन पहले ही काम की तलाश में प्रयागराज गया था। वहां निर्माणाधीन पुल से 50 फीट नीचे गिरा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के शृंगवेरपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल से गिरने से गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट निवासी अनूप कुमार निषाद (22) की मौत हो गई। वह करीब 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्वरूप रानी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दो दिन पूर्व ही वह वहां काम करने गया था। सोमवार की देर रात उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन


क्या है मामला
गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट निवासी अनूप कुमार निषाद (22) दो दिन पहले ही अपने कुछ साथियों के साथ प्रयागराज के शृंगवेरपुर गंगा तट पर जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की ओर से निर्माणाधीन पक्का पुल के कार्य में मजदूरी करने के लिए गया था। 

उसके साथियों के अनुसार, सोमवार को भी पुल के निर्माण का कार्य चल रहा था। पुल के पिलर के ऊपरी हिस्से में लगे गाटर में पेंच थोड़ा ढीला था। अनूप ऊंचाई से जैसे ही उसको पकड़ने का प्रयास किया। वह निकल गया और अनूप का संतुलन बिगड़ गया। वह नीचे जा गिरा। करीब 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद उसके साथियों ने आनन-फानन में उसे स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौत की जानकारी होते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार की देर रात उसका शव जब घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह उसका रामपुर घाट पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। चार भाइयों में अनूप सबसे बड़ा था। घर का कमाऊ पुत्र होने के कारण परिवार की आजीविका का सहारा भी था। इसके पिता भी मजदूरी का कार्य करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें