मौके पर मौजूद पुलिस व लापता युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के बेहरोजपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक गंगा में लापता हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग लापता युवक को ढूंढने में जुटे हुए हैं। वहीं एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गांधी गांव निवासी कन्हैया चौरसिया की कौलापुर गांव में मिठाई की दुकान है। उसके पड़ोस में ही आकाश गुप्ता (19) का घर है। रविवार की सुबह कन्हैया की दादी तारा देवी (103) की मौत हो गई। जिसके बाद अन्य लोगों के साथ आकाश भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेहरोजपुर घाट पर गया।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। आकाश भी अन्य लोगों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इस बीच तैरते हुए घाट से 20 से 25 मीटर आगे चला गया। जहां गंगा में करार होने से फंसकर लापता हो गया। काफी देर बाद भी जब आकाश का कुछ नहीं पता चला तो अन्य लोग परेशान हो गए।