लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के अहिमनपुर स्टेशन के पास शनिवार को बंदे भारत ट्रेन से कटकर विक्षिप्त वसीम अंसारी (29) पुत्र निजामुद्दीन अंसारी निवासी खमरिया की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वसीम की दिमागी हालत ठीक न होने के कारण रेलवे लाइन की ओर चला गया था और बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।