Bhadohi News: कहते हैं कि विपत्ति आती है तो चारों ओर से आती है। एक ओर घर के कमाऊ बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना से कुछ घंटे पहले ही मृतक का बड़ा भाई सुदामा पाल अचानक गिर गया और उसका हाथ टूट गया है। घर की माली हालत क़ाफी कमजोर है। गांव में सियापा पसरा हुआ है, जबकि घर मे कोहराम मचा है।
भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में गुरुवार को जंगीगंज धनतुलसी सड़क पर पिकअप से टक्कर में बाइक सवार दस्युपुर गांव निवासी धनबहादुर पाल उर्फ धनई (28) पुत्र जवाहिर की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी महादेवा डीघ निवासी जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दस्युपुर गांव निवासी धनबहादुर पाल ईंट के भट्ठे पर काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की शाम 5.30 बजे वह काम से छुट्टी होने पर बाइक से सीतामढ़ी स्थित अपने घर जा रहा था। बाइक बनकट गांव में पहुंची तो सामने से आ रही एक पिकअप से टक्कर हो गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह दोनों युवक घटना स्थल पर गिर गए।
हादसे में धनबहादुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों को डीघ सीएचसी लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने धनबहादुर पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जगदीश को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी श्री प्रकाश मिश्रा थानाध्यक्ष कोईरौना मनोज कुमार पहुंच गए। मृतक के शौक को कब्जे में लेकर पुलिस पंचायत नमक कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाप अंधा, मां बीमार, भाई का टूटा हाथ
सीतामढ़ी के बनकट गांव में सड़क दुर्घटना में मृत धनबहादुर पाल आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। धनबहादुर एक पुत्र सूर्यांश 5 वर्ष और एक पुत्री दीपांशी 3 वर्ष का पिता था। दर्दनाक घटना से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां कलावती दोनों आंख से अंधी हैं, जबकि बृद्ध पिता बीमार रहते हैं।