Bhadohi News : दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर औराई कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। घटना के बाद कोहराम मच गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भदोही के औराई कोतवाली के खमरिया नगर पंचायत निवासी 16 वर्षीय एक छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर पर बिना किसी को बताए ही निकल गया था। सुबह उसने अपने माता-पिता के साथ व्हाट्सअप स्टोरी भी लगाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर 15 लोहिया नगर निवासी अखिलेश यादव को पुत्र प्रमोद (16) कक्षा का छात्र हैं। रविवार की सुबह वह घर से बिना बताए सुबह सात बजे निकला था। इस बीच, अहिमनपुर हाल्ट से पुरब की तरफ प्राथमिक विद्यालय से 200 मीटर आगे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
यह घटना सुबह 8 बजे के आसपास हुई। छात्र ने मरने से कुछ देर पहले अपने व्हाट्सएप पर अपने बहन और माता-पिता के साथ का स्टेटस लगाया था। मृतक की दो बहन हैं और वह अपने बाप का इकलौता लड़का था। अभी दोनों बहनों की शादी नहीं हुई है। पिता मजदूरी करते हैं।