फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले मातम में बदली खुशियां: एक हफ्ते पहले शख्स ने ली थी नई गाड़ी; अब होटल के कमरे से गिरकर हुई मौत

Sun, 27 Oct 2024 02:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले के रहने वाले प्रधान संघ जिलाध्यक्ष की नोएडा में एक होटल की तीसरी मंजिल के कमरे से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
यशवंत सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और डीघ ब्लॉक के बनकट उपरवार गांव के प्रधान यशवंत सिंह यादव की शनिवार की देर शाम होटल के तीसरे मंजिल के कमरे से गिरकर मौत हो गई। नोएडा में हुई घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है प्रधान यशवंत सिंह यादव ने एक सप्ताह पहले ही नई चार पहिया वाहन ली थी। उसके कागज में कुछ गड़बड़ी होने के कारण वे नोएडा ठीक कराने के लिए दो दिन पहले ही गए थे। रात में वे वहां एक होटल में ठहरे हुए थे। 

बताया कि जा रहा है कि रात में बालकनी की तरफ आए तो आधी नींद में होने के कारण अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। आनन-फानन उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। इधर, मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ जिले भर के प्रधानों का जमावड़ा उनके आवास पर होने लगा। हालांकि अभी उनका शव नोएडा से घर नहीं पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें