फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घरवालों से विवाद के बाद नाराज युवक ने मौत को लगाया गले, ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Sat, 29 Mar 2025 04:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले में एक युवक ने परिवार वालों से विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के सुरियावां कंतिरामपुर गांव में जंघई-भदोही रेल प्रखंड पर शनिवार को ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने जान दे दी। घर पर किसी बात को लेकर विवाद होने से नाराज युवक ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के कंतिरामपुर निवासी 28 वर्षीय रमाकांत बिंद गोवा में मजदूरी का कार्य करता था। होली के अवसर पर घर आया था। तभी से घर पर ही था। शनिवार को घर में ही किसी बात को लेकर परिवार के साथ विवाद हो गया। इससे वह नाराज हो गया और गुस्से में घर से बाहर आ गया। 

इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath Dham: महाकुंभ की एवीटी से काशी विश्वनाथ में बुझेगी आग, छोटी घटनाओं पर काबू पाना होगा आसान
विज्ञापन


परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक गांव में जंघई-भदोही रेल प्रखंड आ रही ट्रेन के सामने कूदकर उसने जान दे दी। ट्रेन के सामने कूदने से युवक के दोनों पैर और सिर धड़ से अलग हो गए। सूचना मिलने पर सुरियावां कोतवाल अजीत कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी में सब्जी विक्रेता की गले पर वार कर हत्या, पुश्तैनी मकान के विवाद को लेकर जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से रमाकांत की पत्नी की हालत गंभीर हो गई और वह रोते-रोते बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें