फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेड डील के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर अमेरिका से हुए कथित ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे पार्टी का झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता डीएम कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। विरोध स्वरूप ट्रेड डील की प्रतीकात्मक फाइल जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश की व्यापारिक और आर्थिक नीतियों को लेकर जनता के बीच गंभीर चिंता बढ़ रही है। ऐसे में सरकार ऐसे फैसले ले रही है, जिनका सीधा असर छोटे व्यापारियों, किसानों और युवाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते या व्यापार नीति को लागू करने से पहले देश के उद्योग, रोजगार और आम जनता के हितों का गंभीर मूल्यांकन किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि, एसडीएम को सौंपा गया। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में रिजवान अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें