फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता’

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुरियावां थाने में पुलिसकर्मियों-नागरिकों को योग कराते एसओ विजय प्रत? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें आए साधकों को योग, प्राणायाम समेत कई आसनों को सिखाया गया, हालांकि शिविर में कोविड-19 का असर दिखा। अधिकतर शिविर में साधकों की संख्या कम रही। साधकों ने सामाजिक दूरी बनाकर योग किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर से सटे भिदिउरा स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेता रत्नाकर पाठक ने कहा कि योग तन और मन, कार्य और विचार, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक माध्यम है। कौलापुर संवाददाता के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने अपने धनापुर स्थित आवास पर योग किया। उन्होंने कहा कि योग के अभ्यास से ना सिर्फ शरीर रोगमुक्त रहता है, बल्कि मन को भी शांति मिलती है। हमारी भारतीय संस्कृति का योग अभिन्न हिस्सा रहा है। बताया कि योग से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
सुरियावां संवाददाता के अनुसार, सुरियावां पुलिस ने कोतवाली परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे हुए शिविर आयोजित की। प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने योग के कई आसनों को समझाया। उन्होंने कहा कि योग सभी के लिए जरूरी है। स्वस्थ रहना है तो प्रतिदिन अपने घर या एकांत में योग करे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, शिव शंकर आदि रहे। घोसिया संवाददाता के अनुसार, औराई तहसील में सुबह पतंजलि युवा भारत के युवा प्रभारी राजकुमार योगी ने प्रोटोकाल का अभ्यास कराया। उन्होंने ग्रीवा संचालन, कटी संचालन, वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन और वीरभद्रासन कराया। इसी तरह शलभासन कपालभाति ,अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम ,भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। कहा कि इससे कमर दर्द, घुटना दर्द, सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस, मोटापा खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य योग शिक्षक राहुल यादव, अनिल शुक्ला, अजय आदि रहे। नेहरू युवा केंद्र वारी में शिविर आयोजित कर योग की बारीकियां समझाई गई। इस मौके पर श्रीराम गिरी, तर्रानुम, आशीष उपाध्यय, सौरभ बिंद, सौरभ सिंह, जिज्ञासी , विशाल गुप्ता, फरजाना, धीरज शुक्ला आदि रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में आनलाइन योग शिविर आयोजित किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने योग से होने वाले फायदे को गिनाया। उन्होंने केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्राणायाम, कपालभांति , सूर्य नमस्कार का योगाभ्यास कराया। इस मौके पर डॉ. आर पी चौधरी, डॉ. गोविंद चौधरी, वी वी दीप्तिकार, धनंजय सिंह, सर्वेश्वर बरनवाल, प्रमोद पासवान आदि रहे।
जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, बाजार के रुद्र तालाब पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित शिविर में श्याम किशोर तिवारी, अजीत मोदनवाल, महेश जायसवाल, गोलू आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय लालानगर में आयोजित शिविर में राधेश्याम यादव, बेचू शर्मा, गुलाब पाठक, शिवसागर गुप्ता, कल्लू, मुकुंद गुप्ता आदि रहे। महराजगंज बाजार में भाजपा नेता शरत चंद्र सोनकर मंडल के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें अजय सोनकर, किशन सोनकर, रितेश प्रताप, प्रिया, काजल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें