फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरियर सेवाएं : बंदी से 80 प्रतिशत तक गिर गया है कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पूरे ढाई महीने तक ठप कूरियर कारोबार फिर से जोर पकड़ने को बेताब है। डोमेस्टिक कूरियर सेवाएं हालांकि पहली जून से प्रारंभ हो चुकी हैं तथा ट्रांसपोर्टेशन की समस्या छोड़ दी जाए तो कारोबार तेजी से चल पड़ा है लेकिन भाड़े में कई गुना की वृद्धि से समस्या हो गई है। कूरियर संचालकों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय कार्गो फ्लाइट व्यवस्था शुरू नहीं होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। भदोही से नई दिल्ली और फिर नई दिल्ली से विदेशों को माल पहुंचाने में भारी कठिनाई हो रही है। इससे खर्चों में भारी इजाफा हो गया है। डोमेस्टिक मार्केट कारोबार 25 प्रतिशत तक गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें