सुरियावां। भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम मैदान में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पाली में क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया तो सुरियावां में लोग नाच उठे। लोगों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
यशस्वी ने 290 गेदों पर 19 चौके और सात गगनचुंबी छक्कों की मदद से 209 रनों की पारी खेली। उनके दोहरा शतक जमाते ही उनके गृहनगर भदोही के सुरियावां में जश्न का माहौल छा गया। मेढ़ी मैदान में खिलाड़ियों ने भी मिठाई बांटकर खुशियां बांटी। यशस्वी जायसवाल भदोही सुरियावां नगर के रहने वाले हैं। मैच के बाद उनके पिता उपेन्द्र जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को जब यशस्वी 21 रनों पर खेल रहा था तो उनकी उससे बातचीत हुई थी। उन्होंने यशस्वी को संभलकर खेलने की हिदायत दी थी। यशस्वी टीम इंडिया के लिए रिकार्ड बनाते रहे और टीम की जीत में अपना योगदान देते रहे, इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती।
कोच आरिफ हुसैन और मैनेजर इसराइल अंसारी ने खुशी जताते हुए कहा कि यशस्वी जिस तरह से खेल रहे हैं। उससे लग रहा है कि वे आगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। रमाकांत गुप्ता, विनय चौरसिया, नंदलाल गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद ऊमर वैश्य, शेषधऱ गुप्ता, विजय शंकर राय, डॉ. विकास जायसवाल, अवधेश कुमार ऊमर, डॉ. संतोष उमर, डॉ. एमसी गुप्ता, डॉ. राजू गुप्ता, जटाशंकर मौर्य, आशीष सिंह, संजय श्रीवास्तव, अमर सिंह, मूलचंद साहू ने यशस्वी के प्रदर्शन कर पर खुशी व्यक्त की।
मनोज शर्मा
मनोज शर्मा