भदोही। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता जेपीएम सिंह ने शनिवार को रजपुरा स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में लगभग दो घंटे बैठक की। उन्होंने आरडीएसएस योजना और नगर निकाय विद्युतीकरण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर की सीमा में शामिल गांवों का तेजी से विद्युतीकरण करें।
एसी कार्यालय में 11.30 से 1.30 बजे के बीच करीब दो घंटे तक चली बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 100 करोड़ की लागत से आरडीएसएस योजना का संचालन हो रहा है। इसमें पुरानी लाइनें, पोल और ट्रांसफार्मर आदि बदले जाने हैं। यह काम तेजी से किया जाए। नगर में प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर की सीमा में शामिल 32 गांवों में विद्युतीकरण जल्द से जल्द करें।
उन्होंने जमुन्द, नुरखानपुर, गौरियाना, मलिकाना, कोट बाड़ा, लिप्पन मोड़, मेन रोड, तकिया कल्लन शाह, चौरी रोड मोहल्लों जाकर काम की गुणवत्ता और प्रगति देखी। खुले तारों को देखकर नाराजगी व्यक्त की और वहां एबीसी लगाने को कहा। एसई अशोक कुमार, एक्सईएन आरबी शर्मा, एसडीओ जेके पटेल सहित अन्य रहे।