फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स : 800 मीटर दौड़ में भदोही के इरफान ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नईबाजार के रहने वाले आरक्षी इरफान अहमद ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत से गए 260 पुलिस जवानों की टीम का इरफान भी हिस्सा हैं। 27 जून से प्रारंभ खेलों में इरफान ने सोमवार को 800 मीटर दौड़ में गोल्ड हासिल किया। वहीं चार सौ मीटर रिले रेस में गोल्ड जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे।
विज्ञापन

अमेरिका में अलग-अलग शहरों में हर वर्ष वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का आयोजन होता है। इस वर्ष यह अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में हो रहा है। इरफान के एथलेटिक्स में प्रदर्शन को देखते उसे 260 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल किया गया था। 27 जून से प्रारंभ हुए खेलों में कुल 70 देशों के 8500 एथलीट्स 60 खेलों में भाग्य आजमा रहे हैं। इरफान ने बताया कि 800 मीटर की दौड़ सोमवार को थी। जिसमें इरफान ने गोल्ड प्राप्त किया। इरफान ने बताया कि भारत ने 400 मीटर रिले रेस में भी गोल्ड जीता है। जिसमें वह स्वयं एक धावक थे। 6 जुलाई को आयोजन का समापन होगा। इरफान के गोल्ड जीतने पर उत्तर प्रदेश पुलिस में जश्न का माहौल तो है ही नईबाजार में परिजनो, मित्रों और पड़ोसियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। पिता अली हसन ने कहा कि बेटा गोल्ड जीता इससे कहीं ज्यादा खुशी इस बात की है बेटे ने विदेशी धरती पर भारतीय तिरंगा लहराया है।


एथलीट को बनाया कॅरियर
नईबाजार के वार्ड नंबर-7 अब्बास नगर निवासी अली हसन के पुत्र इरफान स्कूल के दिनों से ही दौड़ने में तेज था। स्कूल में दौड़ में शुरू से ही अच्छा रहा। जहां भी दौड़ प्रतियोगिता होती थी वहां पहुंच जाता था। कई प्रतियोगिताओं में मेडल और प्रमाण पत्र मिले तो हौसला बढ़ा। जिसके बाद उसने एथलेटिक्स को ही करियर बना लिया। प्रदर्शन के बल पर ही उसे उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी मिली। वर्तमान में वह लखनऊ पुलिस लाईन में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें