फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टभुजा में विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन विकसित होगा : जयवीर सिंह

विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में अ​धिकारियों और जन प्रतिनि​धियों संग बैठक करते पर्यटन मंत्री ज
विज्ञापन
प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित व निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। कहा कि अष्टभुजा में प्रस्तावित नव दुर्गा पार्क व लाइट एंड साउंड शो से विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन विकसित होगा।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 48 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की 18 पर्यटन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इन 18 पर्यटन परियोजनाओं में मिर्जापुर की 15, भदोही की दो और सोनभद्र की एक परियोजना शामिल हैं। पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पर्यटन विकास कार्य संबंधित स्थलों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को नवंबर 2026 तक और डेढ़ करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को छह माह के भीतर पूरा कराएं। संस्कृति विभाग की ओर से सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित इष्टिका मंदिर परिसर में चहारदीवारी व गार्ड रूम निर्माण, परासी स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान के विकास व सुंदरीकरण और मिर्जापुर सदर विधानसभा क्षेत्र के घंटाघर के संरक्षण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। धर्मार्थ कार्य विभाग ने मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर और मां कालीखोह मंदिर को जोड़ने वाले विंध्य पथ त्रिकोण क्षेत्र में लगभग 43.38 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही परिक्रमा पथ परियोजना और उससे संबंधित अवस्थापना सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त सोनभद्र स्थित एक शिव मंदिर के अनुरक्षण व रखरखाव के लिए लगभग 37 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। पर्यटन मंत्री से जनप्रतिनिधियों ने शिकायत कि उनको किसी कार्य की सूचना नहीं दी जाती है। इस पर उन्होंने यूपीपीसीएल के अधिशासी अभियंता को सभी सूचनाएं समय से देने को कहा।
भदोही व सोनभद्र की परियोजनाएं
भदोही जनपद में दो पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन दशहरा मेला स्थल तथा भदोही विधानसभा क्षेत्र के सीता धाम के सुंदरीकरण और बुनियादी पर्यटन सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव शामिल है। इसी प्रकार सोनभद्र में ओबरा स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें