फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते दानूपुर पूरबपट्टी के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में दानूपुर पूरबपट्टी गांव के किसानों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर गांव की कृषि भूमि का अधिग्रहण न किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे की जद में दानूपुर पूरबपट्टी गांव की उपजाऊ कृषि भूमि आ रही है। भूमि अधिग्रहण होने से सैकड़ों किसानों की आजीविका प्रभावित होगी। उनका यह भी कहना है कि गांव में पहले से ही कृषि योग्य भूमि सीमित है और विकास कार्यों के लिए भी पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं है।
किसानों ने मांग की कि गांव और किसानों के हितों को देखते हुए दानूपुर पूरबपट्टी की भूमि को औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित न किया जाए। प्रदर्शन में राजकुमार, शिवशंकर, पन्नालाल बिंद, बिंदू देवी, निशा देवी, सुरीमिल, शेषमणि मिश्रा, जयप्रकाश, रामचंदर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें