फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के टक्कर में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के घोसिया में जीटी रोड सोमवार की रात लगभग 8 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी राजेश गौतम (33) की मौत हो गई। घटना के समय एक ही प्रतिष्ठान में काम कर 4-5 लोग घर जा रहे थे। दुर्घटना होने के बाद उसके साथियों ने ऑटो रिक्शा से औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

राजेश गौतम समेत अन्य मजदूर एक कालीन प्रतिष्ठान में काम कर रात्रि आठ बजे घर की ओर रवाना हुए। हाईवे पर पहुंच कर वे घौसिया होते हुए सड़क के किनारे घर लौट रहे थे। अचानक एक वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। संयोग से बाकी लोग बच गए। राजेश को गंभीर चोटें लगने से वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। लोगों की सूचना पर औराई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। किस वाहन से टक्कर मारी उसके बारे में पुलिस देर रात छानबीन करती रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें