फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने को लेकर विवाद में मजदूर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के मटकीपुर गांव में सोमवार को दोपहर के समय खाने को लेकर बढ़ई और मजदूर भिड़ गए। बढ़ई ने बसूली से हमला कर मजदूर की हत्या कर दी। मजदूर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

मटकीपुर गांव में व्यक्ति के यहां प्लास्टर और खिड़की-दरवाजा लगाने का काम चल रहा है। अजीत कुमार (30) पुत्र बाबूलाल गौतम निवासी पचेवरा जिला मिर्जापुर मजदूरी कर रहा था। लकड़ी दरवाजे का काम देवी चरण विश्वकर्मा निवासी मटियारी कर रहा है। सोमवार की दोपहर के समय रवि मिश्रा के घर वालों ने नाश्ता अजीत को दिया और कहा कि दोनों लोग खा लेना। अजीत नाश्ता लेकर देवी के पास पहुंचा तो उसने खाने से इनकार कर दिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसको लेकर अजीत और देवी के बीच विवाद हो गया। जब तक रविशंकर के परिवार वाले कुछ समझते कि देवी चरण ने पास ही रखे बसूली से अजीत के पेट पर वार कर दिया। पेट का एक हिस्सा बाहर निकल गया। मौके पर ही अजीत की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी औराई लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही अजीत के घर वाले भी सीएचसी पहुंच गए। अजीत के पिता बाबूलाल की तहरीर पर पुलिस ने देवी चरण के खिलाफ हत्या, एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें