गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता की बहन ने 28 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर उसकी बहन को भगा ले गया और दुष्कर्म करता रहा। जब बहन ने शादी की बात कहीं तो इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लेकिन बहन का बयान दर्ज नहीं करा सकी। आरोपी युवक की गिरफ्तारी और बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपा था। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मेवड़ापुर निवासी आरोपी युवक शादाब को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।