फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समय सीमा में काम करें, ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगीः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं/कार्यक्रमों के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में अवश्य पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अंतर्गत डॉक्टरों, दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, टीकाकरण आदि, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण समेत अन्य विभागों की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों को सही कराने, विद्युत निगम की समीक्षा में सरकार की मंशा के अनुरूप रोस्टर के अनुसार विद्युत अपूर्ति, ग्रामों का ऊर्जीकरण, ट्रांसफॉर्मरों का प्रतिस्थापन, कृषि विभाग के तहत खाद और बीज की उपलब्धता पर जोर दिया। डीएम ने गोपीगंज- ज्ञानपुर मार्ग पर थानीपुर रोड के बगल पड़े हुए कूड़ा करकट को हटाने एवं सरपतहां गांव में ओपन जिम बनाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया। जिला पर्यटन अधिकारी से कहा कि पांच जुलाई तक सीतामढ़ी के पर्यटन निर्माण कार्य को शुरू कराएं। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिया कि जितने निर्माण कार्य पूरे हो गए हो उनकी सूची बनाकर उपलब्ध कराएं ताकि उसका समय से उद्घाटन कराया जा सके। सभी विभागों से कहा कि वह बेहतर काम कर टॉप फाइव रैंकिग में स्थान बनाएं। अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी योजनाओं में विशेष प्रयास कर रैंकिंग में सुधार लाए। जिन विभागों की रैंकिंग खराब होगी उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीएफओ नीरज आर्या, डीआईओएस विकायल भारती, डीसी मनरेगा राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें