फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक सवार ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के भदोही-वाराणसी मार्ग पर समालकोट में रविवार देर रात बाइक सवार ने सब्जी के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सब्जी विक्रेता आैर बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


चकभुईधर निवासी रवि गुप्ता (28) ठेले पर सब्जी बेचता था। रविवार की देर रात सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। वह चौरी बाज़ार के पहले समालकोट में पहुंचा ही था कि इस बीच पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। ठेला पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सवार अमृतलाल राय (30) निवासी रामरायपुर कोतवाली भदोही भी घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटनास्थल पर देखते ही देखते बड़ी संख्या राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को एंबुलेंस से भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया।

दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि दो भाइयों में छोटा था और उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अमृतलाल राय के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए थे। घटनास्थल से बाइक और ठेला भी पुलिस ने अपबे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें