फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीतामढ़ी पीपा पुल का कार्य तेज, 37 पीपे जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी और मिर्जापुर के मिश्रपुर गंगा नदी घाट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू हो गया। शनिवार तक 37 पीपे जोड़े जा चुके हैं। उम्मीद है कि दीपावली तक पुल शुरू हो जाएगा। जिससे मिर्जापुर, एमपी आने-जाने वालों के लिए आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर करवा रहा है। निर्माण कार्य की गति को देखते हुए अंदाजा है कि अगले आठ से 10 दिनों में का पुल यातायात के लिए चालू हो जाएगा। पांटून पुल के निर्माण से जिले का मुख्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी और मिर्जापुर का विंध्यवासिनी धाम और जिगना क्षेत्र आपस में जुड़ जाते हैं। जिससे आम लोगों को आवागमन में सहूलियत होती है। शादी-विवाह के सीजन में यह पुल काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। गंगा आर-पार की शादियों में लोगों की मिर्जापुर और प्रयागराज की लंबी दूरी सिमट कर महज कुछ किलोमीटर में हो जाती है।
अवर अभियंता बी.सी. राम ने कहा की सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपा पुल का निर्माण तेज गति और मानक के अनुसार किया जा रहा है।
आखिर क्यों शुरु नहीं हुआ धनतुलसी पीपा पुल निर्माण
सीतामढ़ी। गंगा का जल स्तर नीचे जाने के बावजूद जिले के धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य अधर में है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लचर व्यवस्था से पुल का निर्माण कार्य समय से शुरू नहीं किया गया है। इस माह में लगन भी शुरू हो रही हैं ऐसे में पुल का निर्माण शुरू न होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

धनतुलसी गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग भदोही कराता है। कुड़ी खुर्द गांव के सुनील पांडेय ने जिलाधिकारी से धनतुलसी पीपा पुल शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जैनू राम का कहना है कि धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें