शनिवार को भदोही स्टेडियम में सीनियर पुरुष क्रिकेट और हाॅकी के लिए ट्रायल के बाद जनपदीय टीमों का चयन किया गया। ट्रायल जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव खालिद अंसारी की देखरेख में हुआ।
ढाई घंटे तक चले ट्रायल में 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें दस का चयन मंडलीय स्तर के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट में विशाल सुसलिंग, इब्तेदा अंसारी, विराट कुमार यादव, सैफ अली, आशीष दूबे, हरिभजन यादव, प्रदीप यादव, राजवीर यादव, अनुराग यादव व आयुष पांडे चुने गए। सुरक्षित खिलाड़ियों में योगेश कुमार और शाहबाज शामिल हैं। इसी प्रकार से हाॅकी खिलाडियों का चयन ट्रायल जिला हाॅकी संघ के सचिव राजकमल ने लिया। उन्होंने बताया कि आशीष कुमार बिन्द, अनिकेत, विनय चौरसिया, शनी पाल, विकास पाल, आशीष बिन्द, अर्पित यादव, आकाश यादव, किशन पाल, शशिकान्त बिन्द, अंकुश यादव, आदित्य पाल, लकी, समर, आशीष यादव, विजय यादव चयनित हुए।