फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार महीने से ठप कंधिया आरओबी का काम शुरू, बरदहा चौराहे से डायवर्जन

विज्ञापन
कन्धिया फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू। संवाद
विज्ञापन
चौरी। वाराणसी-मछलीशहर हाईवे का ड्रीम प्रोजेक्ट कंधिया फाटक के उत्तरी छोर पर चार महीने से ठप रेलवे ओवरब्रिज के लिए फाउंडेशन बनाने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। हाईवे के वाराणसी डिवीजन का काम एक साल से रुका है। इस बीच रेलवे ने अपने हिस्से काम शुरू कराया है। इससे भारी वाहनों को रोकने के लिए बरदहा पाल चौराहे पर यातायात डायवर्जन के बोर्ड और बड़े-बड़े पत्थर रखे गए हैं। वे बरदहा-मई मार्ग से होकर कालिकाधाम होते हुए कपसेठी जाएंगे। दूसरी तरफ वाराणसी में कपसेठी चौराहे से वाहनों का डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी-मछलीशहर हाईवे 731-बी का 650 करोड़ की लागत से निर्माण लगभग दो साल पहले शुरू हुआ। शुरूआती दिनों में निर्माण कार्य में तेजी दिखाई गई, लेकिन धीरे-धीरे काम की गति धीमी हो गई। खासकर वाराणसी डिवीजन का काम बहुत सुस्त गति से चलता रहा। बाद में कार्यदाई संस्था के भागने के कारण लगभग दस महीने से निर्माण बंद है। बताया जा रहा है कि कार्यदायी संस्था ने तकनीकी कारणों से काम छोड़ दिया था। इससे हाईवे पर ओवरब्रिज, पुल, पुलिया, नाली सहित सड़क का काम ठप पड़ गया है। इस बीच रेलवे ने अपने हिस्से के आरओबी का निर्माण बंद कर दिया था। रेलवे दक्षिणी छोर के बाद अब रेलवे फाटक के उत्तरी छोर पर पिलर के लिए फाउंडेशन बना रहा है।
एनएचएआई का काम ठप होने से कोहरे में बढ़ी परेशानी
रेलवे ने तो अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। एनएचएआई का काम अभी भी ठप है। कार्यदायी संस्था के लापता होने के कारण लगभग दस महीने से ओवरब्रिज का बाकी काम नहीं हो रहा है। मोरवां पुल, नाली, पुलिया, सड़क का काम बंद है। बारिश के समय चौरी बाजार के व्यापारियों को समस्याओं से सामना करना पड़ा था। अब कोहरे के कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी है।
विज्ञापन

वर्जन
कंधिया फाटक के पास रेलवे की ओर से आरओबी का काम दोबारा शुरू किए जाने की सूचना के बाद वाहनों का डायवर्जन किया गया है। बरदहा चौराहे पर ही वाहनों को रोक दिया गया है। वाहन बरदहा-मई मार्ग से होकर कालिकाधाम होकर कपसेठी निकल जाएंगे। - अनिल सिंह, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें