फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: औराई रेंज में कट रही लकड़ी, ज्ञानपुर के आरा मशीन पर हो रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई रेंज अंतर्गत हरी लड़कियां बिना रोक-टोक के काटी जा रही है, लेकिन अधिकारियों को भनक तक नहीं लग रही है। घने कोहरे में लकड़ी माफिया पेड़ को काट कर पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं। मंगलवार को गोपीगंज हरदेवपुर नहर पर दो ट्रैक्टर ट्राली लकड़ी जा रही थी। वन विभाग की टीम इसे पकड़ने में नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन

ठंड की आमद अधिक होने के कारण उड़न दस्ता टीम बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रही है। हरदेवपुर नहर पर मंगलवार शाम 6.15 बजे दो ट्रैक्टर ट्रॉली लदी लकड़ी जा रही थी। मामले में औराई रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि हरदेवपुर नहर ज्ञानपुर रेंज में आता हैं, फिर भी मामले को दिखवाया जा रहा है। वहीं ज्ञानपुर रेंजर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी गई, लेकिन नहर पर कोई मिला नहीं। जांच चल रही है। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें