फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वोटिंग में पुरुषों के बराबर रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा सीट के लिए जनप्रतिनिधि चुनने के लिए आधी आबादी ने भी जमकर वोटिंग की है। कुल 53.06 फीसदी वोटिंग हुई है। इसमें 50.69 फीसदी पुरूष और 49.31 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। साल 2019 के चुनाव की अपेक्षा भले ही दो फीसदी कम वोटिंग हुई है, लेकिन महिलाएं इस बार वोट के लिए घर से बाहर निकली हैं।
विज्ञापन


इस बार चुनाव में 53.06 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है, जो पिछले लोकसभा चुनाव में हुए 55.6 फीसदी से करीब दो फीसदी कम है। लोकसभा की पांच विधानसभा क्षेत्रों में औराई में सबसे अधिक 56.06 फीसदी और हंडिया में सबसे कम 50.26 प्रतिशत मतदान हुआ। ज्ञानपुर में कुल 52.67, भदोही में 54.20 फीसदी और प्रतापपुर में 52.27 फीसदी वोट पड़े। इस बार कुल 2037925 मतदाता रहे। इसमें 1077396 पुरूष, 960358 महिला और 171 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। शनिवार को हुए मतदान में 1081419 वोट पड़े। इसमें 548153 पुरुषों (50.69) और 533266 महिलाओं (49.31) ने वोटिंग की। इस लिहाज से देखा जाए तो भदोही लोकसभा में वोटिंग के मामले में महिलाएं पुरूषों के लगभग बराबर रहीं, जबकि लोकसभा में कुल पुरूषों और महिलाओं के बीच करीब एक लाख 17 हजार 38 वोटों का अंतर है। जबकि वोटिंग के मामले में यह अंतर केवल 14887 वोटों का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें