गोपीगंज। भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 18 किमी साइकिल जागरूकता यात्रा निकाली गई।
गोपीगंज बड़ा चौराहा से शुरू हुई साइकिल यात्रा को सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाई। कहा कि सुबह के व्यायाम से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और जब हम स्वस्थ रहते हैं तो दवा के खर्च से बचते हैं। डॉ. स्वप्निल सिंह ने कहा कि सुबह के व्यायाम का पसीना शरीर से ज़हरीले तत्वों को निकालता है। इससे शरीर की सफाई हो जाती है और सारे अंग बेहतर काम करते हैं। समाजसेवी बेचन सिंह ने भी साइकिलिंग के फायदे बताए। यात्रा बड़ी चौराहे से पड़ाव, चक पड़ौना, कौलापुर, धनापुर दक्षिणी, सुजातपुर, बिहरोजपुर का भ्रमण करते हुए बिहरोजपुर सीताराम मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा में अजय बिंद, अशोक शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, उमेश त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, रमेश त्रिपाठी, सत्यम शुक्ला, फ़िरोज़ अंसारी, मो. साहिल, अबरार हाशमी, अजहर अंसारी, राजीव जायसवाल, आज़म अंसारी, मैनू अली, इम्तियाज़ अहमद आदि रहे।