फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा : आशीष पटेल

विज्ञापन
बरकछा ​स्थित राजीव गांधी द​क्षिण परिसर में मझवां विधायक शुचि​स्मिता मौर्य के साथ साड़ी के पैकेट
विज्ञापन
बरकछा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बुधवार को लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति योजना का शुभारंभ किया गया। प्रदेश सरकार मेंं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तीन दिन तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में माताओं, बहनों व बेटियों को एक सह यात्री के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही 60 से अधिक उम्र की सभी माताओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा आजीवन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विशेष बसों को रवाना किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, भाजपा की मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, भाजपा के मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल व जिलाधिकारी पवन गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने 500 माताओं व बहनों को साड़ी व मिठाई का डिब्बा प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देवी अहिल्या बाई होलकर मातृशक्ति योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के उपहार के स्वरूप में 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क बस यात्रा की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है।
विज्ञापन

मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर जिन बहनों को अपने भाई को राखी बांधने के लिए आने-जाने में असुविधा होती थी, उनकी यात्रा को सरल बना दिया गया है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह उपहार आप सभी को इस त्यौहार पर विशेष रूप से प्रदान किया जा रहा है।
चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अपना दल एस इं. राम लौटन बिन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें