फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गलत आपरेशन पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर घोसिया के एक चिकित्सालय के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
 औराई के जाठी गांव की एक महिला के पेट का गलत आपरेशन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नाजुक हालत में कलेक्ट्रेट पहुंची महिला ने आपबीती बताते हुए आरोप लगाया कि घोसिया के सदर रोड स्थित अस्पताल में बच्चेदानी का आपरेशन कराने के लिए गई थी। वहां उसकी आंत का आपरेशन कर दिया गया। शिकायत पर डीएम ने जांच के लिए सीएमओ को निर्देश दिया है। 
विज्ञापन



डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित महिला गीता देवी पत्नी संतोष कुमार गौड़ ने आरोप लगाया कि 27 जून को उसकी तबीयत खराब हुई तो गांव की एएनएम और आशा के कहने पर वह घोसिया के सदर रोड स्थित आलम नर्सिंग होम में गई। वहां तीन दिन भर्ती करने के साथ बच्चेदानी का आपरेशन करने के लिए कहा गया। आपरेशन के बाद उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने लगी तो वाराणसी के एक अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया गया।

वहां जांच के दौरान पता चला कि बच्चेदानी संग आंत का भी आपरेशन कर दिया गया है। इससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। पीड़ित के पति संतोष कुुमार गौड़ ने आशंका जताई कि उसकी पत्नी की किडनी भी निकाली गई है। गंभीर रूप से बीमार महिला संग दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रदर्शन करने वालों में सुशील तिवारी, राजेंद्र कुमार, राजेश, राम कुमार समेत कई लोग रहे। इस बारे में आलम नर्सिंग होम के संचालक मुख्तार आलम ने कहा कि जाठी की महिला बच्चेदानी का आपरेशन कराने आई थी। आपरेशन के बाद पैसे देने में आनाकानी कर रहे हैं। पैसे न देने के लिए निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सोनकर ने कहा कि महिला के साथ ऐसी गड़बड़ी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। जांच के बाद अस्पताल और अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें