फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गणपति बप्पा की भक्ति में मगन महिलाएं

विज्ञापन
गोपीगंज में कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत समिति
विज्ञापन
जिले भर में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। शहर से लेकर गांव तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज है। प्रतिमा पंडाल आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं।
विज्ञापन

भगवान गणेश के दर्शन पूजन के लिए पंडालों में सुबह से देर रात तक लोगों की भीड़ लग रही है। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है। पुलिसकर्मी हर घंटे पंडाल व आसपास निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दोपहर में महिलाएं पंडाल में सामूहिक रूप से भजन गा रही हैं। खमरियां, भदोही, गोपीगंज के पंडालों में आकर्षक लाइटिंग और फूलों की सजावट लोगों को खूब भा रही है। दिनभर भजन-कीर्तन पाठ किए जा रहे हैं। दोनों प्रहर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जा रहा है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त जमकर झूम रहे हैं। गोपीगंज काली देवी मिर्जापुर रोड स्थित काली माता मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की देर रात आयोजक कुलदीप जायसवाल की तरफ से श्री गणेश जी का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला योजना समिति के सदस्य भाजपा सभासद डॉ. आनंद गुप्ता, कृष्ण कुमार खटाई आदि ने पूजन अर्चन किए। यहां शीला देवी, संगीता देवी, दिलीप कुमार, रवि मोदनवाल, राजा मोदनवाल, बउलाल, गया प्रसाद आदि मौजूद रहे। भिडिऊरा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां बच्चों ने नृत्य संगीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान सरस्वती पाठक, चमेला पाठक, मंजू पाठक,लालमनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें