फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यूरिनल का इंतजाम न होने से महिलाओं को होती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। जिले के प्रमुख व्यवसायिक नगर सुरियावां में महिलाओं के यूरिनल की व्यवस्था न होने से काफी परेशानी होती है। बाजार में आने वाली महिलाएं मजबूरी में दुकानदारों से मदद लेती हैं। अगर दुकानदार महिला है, तब तक कोई दिक्कत नहीं होता, लेकिन पुरूष दुकानदार होने पर उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र की सुनीता देवी, सविता देवी, अनुपमा, राधा देवी, मीरा देवी आदि ने बताया कि सुरियावां बाजार नगर का सबसे प्रमुख व्यवसायिक केन्द्रों पर एक हैं। यह हर दिन 10 से 12 हजार लोग आते हैं। इसमें करीब 40 फीसदी तक महिलाएं होती हैं, जो आसपास के गांवों से बाजार में खरीदारी करने आती हैं।
इसके अलावा जौनपुर सीमावर्ती का प्रमुख बाजार होने के कारण वहां के लोग भी आते हैं। ऐसे में पूरे बाजार में महिलाओं के लिए एक भी यूरिनल का इंतजाम नहीं होने के कारण उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई महिलाएं तो बाजार आने से कतराती भी हैं। मांग किया कि महिलाओं की सुविधा को देखते हुए बाजार में एक महिलाओं यूरिनल का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें