सरोभ़दोही ब्लॉक के दुलमदासपुर गांव में शनिवार को राशन कम मिलने से नाराज होकर महिला कार्डधारकों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि एक ओर शासन-प्रशासन गरीबों, मजदूरों और असहाय परिवारों को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन जिम्मेदार उस पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं।
कोटेदार प्रति यूनिट मिलने वाले पांच किलो राशन के सापेक्ष ा चार किलो ही दे रहा है। सवाल करने पर दुर्व्यवहार कर भगाने और पात्रता श्रेणी से नाम कटवाने की धमकी दी जा रही है। राशन लेने से इनकार कर रहे कार्डधारकों को कोटेदार तन्नू परवीन उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन कार्डधारक पूरा यूनिट लेने पर अड़े रहे। सूचना पर 112 नंबर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली।
इस मौके पर गणेश पांडेय, रमेश मौर्य, महमूद आलम, तुला अंसारी, महमूद अंसारी, आजाद अंसारी, विशाल माली, रामकुमार प्रजापति , इशरार अहमद, अमृतलाल मौर्य, रमेश मौर्या आदि कार्डधारक शामिल रहे।