फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्चों को सुलाकर घर में लेटी महिला को सांप ने डसा, सीएचसी से रेफर; जिला अस्पताल जाते वक्त मौत

Wed, 22 Oct 2025 03:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

यूपी के भदोही जिले में सांप के डसने से महिला की माैत हो गई। वह अपने बच्चों को सुलाकर आराम करने गई थी। जिस पत्थर पर वह लेटी थी उसी के नीचे सांप था। गर्दन पर हमले से महिला की हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन
सांप ने डसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: सुरियावां के नगर के वार्ड नंबर एक में बुधवार को 30 वर्षीय एक महिला की सर्प दंश से मौत हो गई। वह अपने घर में पत्थर पर सोई थी। जिसके नीचे सांप ने उसके गले पर डंस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सुरियावां नगर के अंबेडकर नगर वार्ड एक निवासी मौजी लाल गौतम मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। टीनशेड के घर में वह अपनी पत्नी संगीता देवी व दो बच्चों के साथ रहता था। बुधवार को संगीता बच्चों को सुलाकर खुद खाने के बाद आराम करने के लिए घर में ही एक पत्थर पर लेट गई। 

बताया जा रहा है कि पत्थर के नीचे एक सांप था। उसने उसके गले पर डंस लिया। डंसने के बाद महिला दर्द से चिल्लाने लगी। मौके पर मौजूद पति तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरियावां पहुंचा। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


वहां से भी उसे कछवां के लिए रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद पति मौजी लाल पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में उसके दो अबोध बच्चे हैं। जिसमें एक पांच साल व एक डेढ़ साल का है। तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधर गुप्ता ने परिवार के आर्थिक मदद की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें