फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। सरायजगदीश-जंगीगंज रेलवे स्टेशन के मध्य मैलौना गांव में शनिवार की दोपहर ट्रेन से कटकर सुनीता देवी (27) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोइरौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मैलौना निवासी सुनीता देवी की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। इलाज कराने के बाद भी हालात में सुधार नहीं हो पा रहा था और इधर बीच वह कान से कम सुनने लगी थी। किसी काम से रेलवे लाइन की ओर गई थी। इसी बीच वह सिकंदराबाद से दानापुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई। रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पति पंजाबी गैस वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी तीन वर्षीय पुत्री रोशनी से मां का वात्सल्य छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें