ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर दानापुर एक्सप्रेस से उतरे यात्री।
- फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। अनलॉक 1.0 के छठवें दिन शनिवार को सिकंदराबाद से आई दानापुर एक्सप्रेस से 22 और मुंबई से लौटी पवन एक्सप्रेस से 19 यात्री घर लौटे। वहीं छह प्रवासी यात्रियों को जांच पड़ताल के बाद पवन एक्सप्रेस से दरभंगा रवाना किया गया।
जैसे-जैसे अनलॉक का एक-एक दिन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मुंबई और सिकंदराबाद से प्रवासियों के लौटने का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि इसी तरह प्रवासियों के आने का क्रम जारी रहा और ट्रेनों की संख्या बढ़ी तो स्थिति सामान्य होने में देर नहीं लगेगी। शनिवार को ज्ञानपुर रोड स्टेशन से प्रवासी यात्री चेहरे पर मुस्कान लेकर गंतव्य को रवाना हुए। इस मौके पर कार्यवाहक स्टेशन मास्टर अशोक कुमार वर्मा, तहसीलदार देवेंद्र यादव, आरआई अनिल कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल रमाशंकर लाल, स्वास्थ्य कर्मी कमलेश कुमार राय, योगेंद्र नागरवाल, रेलवे पुलिस हरिकेश आजाद, हरिवंश सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, शरीफ शेख मंसूरी आदि लगे रहे।