फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर महिला ने दी जान,तफ्तीश शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्रोई। भदोही कोतवाली क्षेत्र के दुलमदासपुर-मानिकपुर गांव में सोमवार को विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिल है। पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए तहरीर देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

दुलमदासपुर-मानिकपुर गांव निवासी रामलाल के पुत्र प्रमोद कुमार की शादी चार वर्ष पहले मिर्जापुर के कछवां-बरैनी गांव निवासी किरन (23) के साथ हुई थी। पारिवारिक स्थिति भी ठीकठाक चल रही थी। बावजूद इसके किरन ने फांसी लगाकर इहलीला क्यों समाप्त कर ली, यह समझ से परे बना हुआ है। जानकारी मिलने पर मायके के लोग भी किरन की ससुराल पहुंच गए, लेकिन किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई। मृतका का आठ साल का बेटा भी है। मौके पर दरोगा परशुराम दलबल के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे थे। कोतवाल श्रीकांत राय का कहना रहा कि मृतका के पिता राजकुमार बिंद ने पुत्री को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है और किसी के खिलाफ तहरीर देने से हाथ पीछे खींच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें