चौरी। पुलिस ने सोमवार को बरदहां चौराहे से तीन लोगों को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को विवाहिता पूजा मिश्रा पत्नी अरुण तिवारी की अबूझ हाल में मौत हो गई थी। मामले में मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिनकी तलाश पुलिस देर शाम से ही कर रही थी। लेकिन, वह हाथ नहीं लग पाए थे। थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि सूचना पर बरदहां पाल चौराहे से पति अरुण तिवारी, ससुर शशिकांत, सास प्रमिला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।