फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक पर महिला को आई झपकी, गिरने से हुई मौत, घर में मातम का माहौल

Mon, 19 May 2025 08:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

रिश्तेदारी से लौट रही बाइक सवार महिला को बाइक पर झपकी आई जिससे अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। दशवतपुर के पास घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन
सुरियावां कोतवाली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरियावां थाना क्षेत्र के मतेथू-वहिदानगर मार्ग पर सोमवार की सुबह दशवतपुर गांव के पास नींद आने से बाइक से महिला नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह वीरमपुर गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए, लेकिन पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


वीरमपुर गांव निवासी बीरबल बिंद रविवार को बाइक से अपनी पत्नी सुनीता देवी 35 को लिवाकर एक रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने गया। सोमवार को सुबह वह घर लौट रहा था। अभी वह दशवतपुर के पास पहुंचा था कि अचानक उसकी पत्नी बाइक से नीचे गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झपकी आने से महिला बाइक से नीचे गिरी।

सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से बीरबल उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका को देा लड़के और एक लड़की है। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें