फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सब्जी व्यवसायी ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। परसीपुर रेलवे फाटक के पास एक युवक ने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतक अपने चारों भाइयों के साथ फल व सब्जी की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। परसीपुर माधोरामपुर निवासी सोनेलाल सोनकर के चार पुत्रों में तीसरे नंबर का पुत्र रोहित सोनकर (19) अपने भाइयों के साथ बाजार के रेलवे फाटक के पास टीनशेड में सब्जी, फल और जूस की दुकान चलाता था। सभी भाई सामान की रखवाली के लिए रात पर वहीं सोते भी हैं।
बताया जा रहा है कि रात में किसी समय रोहित ने लोहे के एंगल में फंदा बनाकर झूल गया और अपनी जान दे दी। रविवार की सुबह रोहित का शव लटके होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन शव मौके पर नहीं था। पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतक के घर से शव को कब्जे में ले लिया।
इधर फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात की। बताया जा रहा है कि रात में मृतक के मोबाइल पर किसी के फोन आया था।
जिसके बाद से ही युवक परेशान था। पुलिस घटना के कारणों की तलाश में जुट गई है ।
प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से दिए गए तहरीर में युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या की है।
परिजन उसे उतार कर अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सकों के मृत घोषित करने के बाद शव को घर लेकर पहुंचे थे। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें