फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर थ्रेसर में फंसकर महिला किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/ऊंज। गेहूं की मड़ाई करते समय सोमवार की रात पावर थ्रेसर में फंसने से छतमी गांव निवासी इनरा देवी (45) की मौत हो गई। गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति मसाला गौतम ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण खेत को अधिया पर लेकर गेहूं बोई गई थी। फसल तैयार होने पर ट्रैक्टर से चलने वाले पावर थ्रेसर से मड़ाई कराई जा रही थी। उसी दौरान इनरा देवी का सिर थ्रेसर में फंस गया। जब तक उन्हें बचाने की कोशिश की जाती, उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव में सुबह लगभग नौ बजे उस समय ट्रैक्टर चालक रमेश यादव बाल-बाल बच गए, जब मड़ाई करने जाते समय थ्रेसर खेत में पलट गया। खेत में मौजूद किसानों की मदद से किसी तरह थ्रेसर को उठा कर ठीक किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें